Ramas chat, रमास चाट


                          रमास  चाट
       Hi! दोस्तों  आज हम बनाएंगे रमास की चाट  जो खाने में स्वादिष्ट के साथ साथ पौष्टिक भी होती है।रमास में प्रोटीन,  कैल्शियम, आयरन की मात्रा अधिक पायी जाती है। रमास के  सेवन से वजन कम करने में  भी मदद मिलती है।रमास को लोबिआ के नाम से भी जाना जाता है।
Lovedfoodie.blogspot.com

 आवश्यक सामिग्री
  • रमास  (उबले हुए )
  • 4 आलू (उबले हुए )
  • 2 प्याज़ (बारीक कटी हुई )
  • 2 टमाटर (कटे हुए )
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई )
  • अदरक (घिसा हुआ )
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • नमक( स्वादानुसार) 
  • हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ )
  • धनिया /पुदीना की चटनी
  • नींबू 
 
            रमास की चाट बनाने की विधि 
 1. एक कुकर में पानी लें। अब उसमें धोकर रमास डालते वक्त ही हल्का नमक  डाल दें। अब कुकर का ढ़क्कन लगाकर उसे गैस पर चढ़ा दें। अगर आप चाहें तो उसी कुकर में आलू भी उबालने रख सकते हैं। 
2. अब जब तक रमास उबल रहे हैं। तब तक हम और तैयारी कर लेंगे। अब हम टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च, उबले हुए आलू के टुकड़े कर लेंगे। और चटनी तैयार कर लेंगे। 
3.अब हमारे रमास उबल चुके हैं। अब हम उसका एक्स्ट्रा पानी निकाल देंगे। 
4.अब एक कटोरे में रमास निकालकर उसमें कटी हुई, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक डालकर मिलाएंगे। 
5.अब हम उसमें सारे मसाले लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर डालकर मिलाएंगे। 
6.अगर हम चाट हल्का खट्टा पसंद करते हैं तो हम नींबू को ना भी डाल सकते हैं। अन्यथा हम नींबू निचोड़ सकते हैं। 
7.अब हम उसमें हरी धनिया की चटनी डालकर अच्छे से  मिला लेंगे। 
8.रमास चाट चाट तैयार है। इसी परोसने से पहले हम हरी धनिया पत्ती से गार्निस करेंगे। 



Translate in english

                             Ramas Chaat
       Hi!  Friends, today we will make Ramas Chaat which is tasty as well as nutritious in food. Protein, calcium, iron are found in excess in the month.  Consumption of Ramas also helps in reducing weight. Ramas is also known as Lobia.

Material required
  •  Ramas (steamed)
  • 4 Potatoes (boiled)
  • 2 onions (finely chopped)
  • 2 Tomatoes (chopped) 
  • 2 Green Chillies (chopped)
  • 1/2 inch Ginger
  • 1/2 teaspoon red chili powder
  • 1/2 teaspoon cumin powder 
  • 1/2 teaspoon coriander powder
  •  1teaspoon Chaat Masala 
  • Salt (as per taste)
  • Coriander (finely chopped) 
  • Coriander / Mint Chutney 
  • LemonLemon

 Method of preparation of Ramas Chaat
 1. Take water in a cooker.  Now wash and add light salt at the time of adding Ramas.  Now cover the cooker and put it on the gas.  Potatoes can also be boiled in the same cooker if you want.

 2. Now till the Ramas are boiling.  By then we will do more preparations.  Now we'll cut tomatoes, onions, green chilies, boiled potatoes.  And prepare the sauce.

 3. Now our Ramas are boiled.  Now we will remove its extra water.

 4. Now take out the Ramas in a bowl and add chopped onions, tomatoes, green chillies, ginger to it.

 5. Now we will mix all the spices in it by adding red chili, salt, coriander powder, chaat masala, cumin powder.

6.If we like chaat lightly sour then we cannot add lemon.  Otherwise we can squeeze the lemon.

 7. Now we'll add green coriander sauce and mix it well.

 8.ramas Chaat is ready.  We will garnish with coriander leaves before serving it.




Post a Comment

0 Comments