रेड सॉस पास्ता
Hi! दोस्तों आज हम बनाएंगे लाल सॉस पास्ता। ये एक इटालियन डिश है। इसे बच्चे बड़े सब ही बड़े चाव के साथ खाते हैं और इसका लुफ्त उठाते हैं।

आवश्यक सामग्री
Hi! दोस्तों आज हम बनाएंगे लाल सॉस पास्ता। ये एक इटालियन डिश है। इसे बच्चे बड़े सब ही बड़े चाव के साथ खाते हैं और इसका लुफ्त उठाते हैं।
- 2 कप पेन्नी पास्ता
- 5-6 टमाटर
- 4 -5 कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
- 2 चम्मच टमाटर सॉस
- 1 /2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच mix herbs seasoning
- 1/2 चम्मच चिली फलैक्स
- 1 चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
- तेल
- मोज़रीला चीज़ (अमूल )
पास्ता बनाने की विधि
पास्ता उबालने के लिए1.एक बर्तन में पानी लेकर उसे गैस पर गरम रख दें।
2. अब उसमें पेन्नी पास्ता, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच तेल डालकर पास्ता को उबालने के लिए रख दें।
3. हमें पास्ता को 70% से 80% तक ही पास्ता को उबालें।
4. पास्ता के पक जाने के बाद उसे छलनी में छानकर ठंडे पानी से धो लें। जिससे वो भाप में पास्ता पके नहीं।
5. अब हम पास्ता को अलग रख देंगे। अगर हमें पास्ता देर में बनाना है, तो हम उसपर हल्का सा तेल लगा देंगे।
सॉस बनाने के लिए
1.अब हम एक बर्तन में पानी उसे गैस पर रख देंगे।
2.अब हम इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उबालेंगे।
3. ज़ब मिर्च हल्की नरम हो जाए तब हम उसमें टमाटर को ऊपर से हल्का हरा हिस्सा निकालकर उसमें हल्के चार कट लगाकर उसे हम हमारे गरम हो रहे मिर्च वाले पानी में उबालने रख देंगे।
4.ज़ब टमाटर के छिलके खुद ही छिलने लगे। तब हम इसके छिलके उतारकर इसे छलनी में छान लेंगे। और ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लेंगे।
5.अब हम एक कढ़ाई लेकर उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गरम होने पर लहसुन को डालकर हल्का फ्राई कर लेंगे। 6.अब हम इसमें प्याज़ को डालकर बहुत भून लेंगे। ज़ब हमारी प्याज़ हल्की गोल्डन ब्राउन होने पर उसमें हमारी बनाई टमाटर प्यूरी और नमक डालकर इसे चलाएंगे। और थोड़ी देर उसे पकने देंगे।
7. हमारे टमाटर प्यूरी पक चुकी अब हम इसमें चीनी डालकर चला देंगे। आप चाहें तो इसे नहीं भी डाल सकते हैं।
8.अब हम काली मिर्च पाउडर, हर्ब्स seasonig पाउडर, चिली फलैक्स और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, टोमेटो केचप डालकर इन मसालों को अच्छे अच्छे से मिलाएंगे।
9.अब हम इसमें अपना पास्ता मसाले में मिलाते हुए चलाएंगे और कुछ सेकंड ढक कर पकाएंगे।
10.हमारा पास्ता तैयार हो चुका है।
11.सबसे पहले हम प्लेट में पास्ता डालकर एक कोटिंग करेंगे और ऊपर से चीज़ डालेंगे। और फिर हम ऊपर से पास्ता की एक और कोटिंग करके ऊपर से फिर से चीज़ डालकर सर्व करेंगे। मेरे पास lockdown की वजह से चीज़ नहीं था, इसलिए मैंने इसे बिना चीज़ के सर्व किया है।
Translate in english
Red sauce pastaHi! Friends, today we will make red sauce pasta. It is an Italian dish. The children eat it with great favour and enjoy it.
necessary ingredients
- 2 cups penny pasta
- 5-6 tomatoes
- 4-5 Kashmiri Red Chillies
- 1 onion finely chopped
- 1 teaspoon garlic finely chopped
- 2 tablespoons tomato sauce
- 1/2 teaspoon pepper powder
- 1/2 teaspoon Kashmiri red chilli powder
- 1/2 teaspoon mix herbs seasoning
- 1/2 teaspoon chili flakes
- 1 teaspoon sugar
- Salt to taste
- oil
- Mozzarella amul cheese (grated )
Method of recipe
To boil pasta
1. Take water in a vessel and keep it hot on the gas.
2. Now add penny pasta, 1 teaspoon salt, 1/2 teaspoon oil and keep the pasta to boil.
3. We should boil pasta from 70% to 80% only.
4. After the pasta is cooked, sieve it in a sieve and wash it with cold water. So that they do not cook pasta in steam.
5. Now we'll put the pasta aside. If we have to make pasta in a while, then we will apply a little oil on it.
To make sauce
1. Now we put water in a vessel and put it on the gas.
2. Now we will boil it by adding Kashmiri red chilli.
3. When the chilli becomes slightly soft, then we will remove the green tomatoes from the top and put light four cuts in it, we will keep it boiling in our hot chilly water.
4. When tomato peels started peeling on their own. Then we will peel it and sieve it in a sieve. And When cold, grind it in a grinder.
5. Now, after taking a pan and adding 2 spoons of oil in it, when heated, add garlic and fry it lightly.
6. Now we'll put onions and fry them a lot. When our onion is light golden brown, add tomato puree and salt to it and stir it. And let it cook for a while.
7. Our tomato puree is cooked, now we will add sugar and stir it. You may not even add it if you want.
8. Now we will mix these spices very well by adding black pepper powder, herb seasonig powder, chili flakes and Kashmiri red chili powder, tomato ketchup.
9. Now we will stir our pasta by adding it to the spices and cook for a few seconds by covering it.
10. Our pasta is ready.
11. First of all we will put pasta in the plate and make a coating and pour the cheese on top. And then we will serve another coating of pasta by adding cheese from above. I didn't have cheese because of lockdown, so I've served it without cheese.
0 Comments